फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Roadways bus collided with tree to save cyclist, 17 passengers injured

महोबा में भीषण सड़क हादसा: साइकिल सवार को बचाने में पेड़ से टकराई रोडवेज बस, 17 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Wed, 21 Jun 2023 06:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jun 2023 06:40 PM IST
सार

Mahoba News: यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू बस पेड़ से जा टकराई। हादसे में 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Mahoba: Roadways bus collided with tree to save cyclist, 17 passengers injured
महोबा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रेलवे पुल के पास सवारियां भरकर दिल्ली जा रही महोबा डिपो की बस साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार दंपती समेत 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस से टकराकर साइकिल सवार भी लहूलुहान हो गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर महोबा डिपो की बस करीब 35 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। हाईवे पर शहर से दो किमी आगे महोबा-खजुराहो रेललाइन पुल के पास अचानक बीच सड़क पर साइकिल सवार के आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा। बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। किसी के सिर तो किसी के हाथ में गंभीर चोटें आईं जबकि बस से टकराकर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां साइकिल सवार की हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन

घायलों में बस सवार भरवारा निवासी अजय, उसकी पत्नी खुशबू, पनवाड़ी निवासी सौरभ, लिधौरा निवासी वनमाली, लवकुशनगर निवासी अच्छेलाल, उसकी पुत्री रेशमा, सिजहरी निवासी लक्ष्मण, उसकी पत्नी चंदा, सूपा निवासी नृपत, उसके दो पुत्र गोविंददास व भगवानदास, बछौन एमपी निवासी पप्पू, उसकी पत्नी चंदा, पुत्र अनमोल और राजनगर निवासी सफीना, पुत्री शाइस्ता व पुत्र रूबेल शामिल हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बस चालक जाकिर अली ने बताया कि दुर्घटना के समय बस की रफ्तार 30 किमी प्रतिघंटा थी। साइकिल सवार को बचाने में दुर्घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed