फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Report on six including SHO in using third degree in police custody

Mahoba: पुलिस हिरासत में आरोपी की बेरहमी से पिटाई, कान में नुकीले तार डाले गए, छह पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट

Sun, 28 Aug 2022 01:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Aug 2022 01:57 PM IST
सार

महोबा में पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री का प्रयोग करने में मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि थाने में थानाध्यक्ष अनिल कुमार व सिपाहियों ने लाठी-ड़डें से मारपीट की। उसके ऊपर गर्म चाय डालते रहे और कानों में नुकीला तार डालने से कान के पर्दे फट गए। पूरे शरीर में गंभीर चोटें आने के बाद भी 24 घंटें थाने में रखकर प्रताड़ना दी गईं।

विज्ञापन
Mahoba: Report on six including SHO in using third degree in police custody
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले में चार माह पहले चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए ग्रामीण की बेरहमी से मारपीट करने, गर्म चाय डालकर झुलसाने और कान में नुकीले तार डाले जाने के मामले में तत्कालीन श्रीनगर थानाध्यक्ष, दरोगा समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मानवाधिकार हनन आयोग लखनऊ के आदेश पर हुई।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर के पवा गांव में पंचायत भवन का सबमर्सिबल पंप चोरी हो गया था। ग्राम प्रधान रेखा राजपूत ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो अप्रैल 2022 को प्रधानपति हरीओम, थाना श्रीनगर के एसआई सुरेंद्रनाथ, सिपाही उपेंद्र, रोहित व राजीव यादव ग्रामीण भारत सिंह के घर पहुंचे और चोरी के आरोप में हिरासत में लेकर थाने ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि थाने में थानाध्यक्ष अनिल कुमार व सिपाहियों ने लाठी-ड़डें से मारपीट की। उसके ऊपर गर्म चाय डालते रहे और कानों में नुकीला तार डालने से कान के पर्दे फट गए। पूरे शरीर में गंभीर चोटें आने के बाद भी 24 घंटें थाने में रखकर प्रताड़ना दी गईं। हालत बिगड़ने पर तीन अप्रैल को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया लेकिन पुलिस कर्मचारी झांसी न ले जाकर हैलट कानपुर ले गए। जहां मनमाने तरीके से इलाज कराते रहे। मामले की शिकायत थाने व एसपी से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब मानवाधिकार आयोग व सीएम से शिकायत की गई। मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर थाना श्रीनगर में तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल कुमार, एसआई सुरेंद्रनाथ, सिपाही उपेंद्र, रोहित व राजीव यादव और प्रधानपति हरिओम उर्फ पप्पू के खिलाफ गलत तरीके से प्रतिबंधित करने, गर्म पदार्थ डालकर चोट पहुंचाने व हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की विवेचना कराई जाएगी।

पहले ही निलंबित हो चुके है तत्कालीन थानाध्यक्ष
पुलिस हिरासत में ग्रामीण की मारपीट करने और हालत बिगड़ने के मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल कुमार को एसपी ने घटना के दूसरे दिन ही निलंबित कर दिया था। जिसके बाद से वह पुलिस लाइन में हैं जबकि तीनों सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया था। एसआई सुरेंद्रनाथ वर्तमान में श्रीनगर थाने में ही तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed