फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Raid on illicit liquor distilleries, 12,000 liters of raw material destroyed using JCB machines

Mahoba: शराब भट्ठियों पर छापा, 12 हजार लीटर लहन जेसीबी मशीनों से कराया नष्ट

Wed, 07 Jan 2026 08:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jan 2026 08:09 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने कबूतरा डेरों में अभियान चलाया। 

विज्ञापन
Mahoba: Raid on illicit liquor distilleries, 12,000 liters of raw material destroyed using JCB machines
शराब भट्ठियों पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को औनेपुरा डेरा और गौरा तालाब कबूतरा डेरा बेलाताल में छापा मारा। यहां 12 हजार लीटर लहन जेसीबी मशीनों से नष्ट कराया। टीम को मौके से 85 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस दौरान शराब भट्ठियों व उपकरणों को भी नष्ट कराया गया।
विज्ञापन



एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार और सीओ रविकांड गोंड के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह व बेलाताल चौकी प्रभारी सुजीत कुमार जायसवाल ने पुलिस टीम के साथ औनेपुरा और गौरा तालाब डेरा में जांच की। यहां ईंट व सीमेंट से निर्मित नौ टंकियों में 12 हजार लीटर लहन मिला। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त चार बड़े लोहे के भगौने और अन्य उपकरण भी नष्ट कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed