फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba police reached District Panchayat member's house

उन्नाव: फर्जी चेक के जरिये लाखों की जालसाजी का मामला, जिला पंचायत सदस्य के घर महोबा पुलिस ने दी दबिश, भागा

Mon, 04 Jan 2021 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mahoba police reached District Panchayat member's house
यूपी पुलिस
महोबा जिले की कबरई थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर औरास द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य के घर दबिश दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले वह भाग निकला। पुलिस टीम के अनुसार उनके क्षेत्र में एक बैंक में फर्जी चेक के जरिये खाताधारक के खाते से लाखों की नगदी निकाल ली गई थी।
विज्ञापन


जालसाजी के आरोप में पकड़े गए दो लोगों ने औरास के जिला पंचायत सदस्य के भी शामिल होने की जानकारी दी थी। दबिश देने पहुंचे कबरई थाने के एएसआई देवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उनके क्षेत्र के सिचौरा गांव निवासी जयहिंद का इलाहाबाद बैंक में खाता है।
विज्ञापन


जयहिंद ने बैंक से अपने नाम पर चेक जारी करा रखा था। जयहिंद के बैंक खाते से करीब एक महीने पहले 4.98 लाख रुपये फर्जी चेक के जरिये निकाल लिए गए थे। जयहिंद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान लखनऊ ठाकुरगंज के बरौरा हुसैन बाड़ी गोविंदपुरी निवासी धर्मेंद्र कुमार और लखनऊ के मलिहाबाद के जगदीश खुर्द गांव निवासी अरुण कुमार रावत का नाम प्रकाश में आने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


आरोपियों ने जालसाजी में औरास थाना क्षेत्र गेरुआ गांव निवासी औरास द्वितीय सीट से जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार रावत के शामिल होने की जानकारी दी। जिस पर प्रवीण को पकड़ने के लिए रविवार को उसके घर पर दबिश दी गई। हालांकि वह पीछे के गेट से भाग निकला। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed