{"_id":"62ef98e9cb2197070d15e320","slug":"mahoba-news-trying-to-kidnapping-of-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: घर के दरवाजे पर खेल रही मासूम के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों को आता देख भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: घर के दरवाजे पर खेल रही मासूम के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों को आता देख भागा आरोपी
Sun, 07 Aug 2022 04:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Aug 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महोबा जिले के दुबियानापुरा मोहल्ले में घर के दरवाजे पर खेल रही मासूम बच्ची के अपहरण के प्रयास की घटना से हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुनकर दौड़े लोगों को देखकर आरोपी बालिका को छोड़कर भाग निकला। जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दुबयानापुरा निवासी रामदेवी ने अपनी चार साल की भतीजी खुशी को पढ़ाने के लिए शहर के एक स्कूल में दाखिला कराया है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे खुशी घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक युवक बालिका को उठाकर अपहरण कर ले जाने लगा।
बालिका का शोर सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और आराोपी के चंगुल से मासूम को छुड़ाया। मौका देखकर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। सुभाष पुलिस चौकी प्रभारी रमाकांत शुक्ला का कहना है कि आरोपी नशे का लती बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।