{"_id":"68d233618832ee642c08a785","slug":"mahoba-news-roadways-woman-conductor-hanged-herself-after-troubled-by-threats-from-a-molester-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छह माह में छह हजार कॉल और 315 मैसेज... एकतरफा प्यार में आशिक की करतूत; परेशान महिला परिचालक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छह माह में छह हजार कॉल और 315 मैसेज... एकतरफा प्यार में आशिक की करतूत; परेशान महिला परिचालक ने लगाया फंदा
Tue, 23 Sep 2025 12:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मोहबा
अमर उजाला नेटवर्क, मोहबा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:28 PM IST
सार
महोबा में शोहदे की धमकियों से परेशान रोडवेज में महिला परिचालक ने फंदा लगा लिया। शोहदे ने महिला परिचालक को छह महीने में 6,159 कॉल और 315 मैसेज भेजे थे। शिकायत पर मुख्य आरोपी समेत चार लोग जेल भेजे गए थे। जमानत पर छूटे तो आरोपी फिर तंग करने लगे।
विज्ञापन
woman conductor
- फोटो : adobe stock
विस्तार
एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने महोबा जिले के चरखारी के एक मोहल्ले में रहने वाली रोडवेज में महिला परिचालक को छह माह में 6,159 कॉल की। साथ ही 315 मैसेज भेजकर शादी का दबाव बनाया। शादी न करने पर चेहरे तेजाब फेंकने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दी।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को जेल भी भिजवा दिया। जमानत पर छूटने के बाद उसकी हरकतें जारी रहीं। इससे परेशान होकर युवती ने रविवार की रात अपने घर में फंदा लगा लिया।
गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवरात्र के पहले ही दिन हुई इस घटना से घर वाले परेशान हैं। मोहल्ला निवासी एक युवती महोबा डिपो में परिचालक है। पड़ोस में रहने वाला रहीस उसे कई माह से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके शादी के लिए दबाव बना रहा है। युवती ने बताया कि रहीस ने छह माह में एक मोबाइल नंबर से 4,387 और दूसरे नंबर से 1,772 बार कॉल की। साथ ही 315 बार मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी थी।

'शादी नहीं की तो एसिड फेंक दूंगा'
कहा कि यदि शादी नहीं की तो वह उसके ऊपर एसिड फेंक देगा। इसकी शिकायत 28 अगस्त को कोतवाली चरखारी में की थी। पुलिस ने रहीस समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद आरोपियों को जेल भेजा गया। आरोपी अब जमानत पर हैं।

दुष्कर्म करने की देता है धमकी
मुख्य आरोपी रहीस के लगातार धमकी देने से परेशान युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। गनीमत रही कि परिजन तत्काल मौके पर पहुंच गए और उसे फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाए। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवती को ड्यूटी पर आने-जाने के दौरान रास्ते में रोककर बैग छीनने और दुष्कर्म करने की धमकी देता है।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों को जमानत मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवती को देखने अस्पताल पहुंचे सीओ रविकांत गोंड ने परिजनों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।