{"_id":"66c1ff458d91796b610630c7","slug":"mahoba-middle-aged-man-held-hostage-and-brutally-beaten-video-goes-viral-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: अधेड़ को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: अधेड़ को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 18 Aug 2024 07:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:42 PM IST
सार
Mahoba News: अधेड़ को जबरन शराब पिलाने के बाद बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अधेड़ को बंधक बनाकर पीटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महोबा जिले के कस्बा खन्ना में एक अधेड़ को निमंत्रण में बुलाकर पहले जबरन शराब पिलाई और बाद में कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसपी के आदेश पर थाना खन्ना में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा खन्ना निवासी राजेंद्र कुमार को गांव के ही राजा भइया प्रजापति ने चार अगस्त को अपने घर निमंत्रण में बुलाया था। आरोप है कि वहां श्याम बाबू और काशी प्रसाद पहले से मौजूद थे। तीनों ने उसे जबरन शराब पिलाई और कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान लात-घूसों से उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और वीडियो भी बनाया। पीड़ित ने थाना खन्ना में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। शनिवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता को पूरा मामला बताया। एसपी के आदेश पर थाना खन्ना में राजा भइया, श्याम बाबू व काशी प्रसाद के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।