फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Lover got married at another place, girlfriend tried to kill herself

Mahoba: प्रेमी ने दूसरी जगह रचाई शादी, प्रेमिका फंदे पर झूली, तीन वर्ष तक किया किशोरी का शारीरिक शोषण

Sat, 24 Jun 2023 08:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Jun 2023 08:52 PM IST
सार

यूपी के महोबा में प्रेमी ने दूसरी जगह शादी रचा ली, इससे आहत किशोरी ने जान देने का प्रयास किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी का तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण किया।

विज्ञापन
Mahoba: Lover got married at another place, girlfriend tried to kill herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महोबा जिले में थाना अजनर के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवक किशोरी का तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। युवक के दूसरी जगह शादी रचाने से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतार गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक शादी का झांसा देकर किशोरी का तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। 16 जून को युवक ने दूसरी जगह शादी रचा ली। जब इसकी जानकारी किशोरी को हुई तो उसने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर में खेल रहे छोटे भाई-बहनों ने उसे जब फंदे पर लटकता देखा तो शोर-शराबा मचाते हुए परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने किशोरी को फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। किशोरी ने बताया कि आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कई बार रुपये भी ले लिए और नौकरी लगवाने की बात कहता रहा। थानाध्यक्ष अजनर शिवआसरे का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed