फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: In a dispute over a 10 feet platform, young man was shot, also attacked with an axe and stones

Mahoba: 10 फीट के चबूतरे के विवाद में युवक को मारी गोली, कुल्हाड़ी व पत्थरों से भी किया हमला, हालत गंभीर

Sun, 10 Nov 2024 01:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Nov 2024 01:09 PM IST
सार

Mahoba News: 10 फीट के चबूतरे के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला किया गया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Mahoba: In a dispute over a 10 feet platform, young man was shot, also attacked with an axe and stones
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महोबा जिले में कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में 10 फीट के चबूतरे को लेकर चल रहे विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दबंगों ने युवक को गोली मार दी। घायल होकर जमीन पर गिरने के बाद धारदार हथियार व पत्थरों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला भैरवगंज निवासी देवीदीन कुशवाहा का पड़ोस के ही हीरा सिंह यादव से 10 फीट के चबूतरे को लेकर एक दशक से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया। तब दोनों में समझौता हो गया था। शनिवार की रात एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हीरा सिंह यादव रात को किराना दुकान से सामान लेकर वापस घर लौट रहा था। तभी देवीदीन ने अपने तीन साथियों के साथ हीरा सिंह पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली पेट में लगने से वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार व पत्थरों से हमला कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ चरखारी रविकांत व सर्विलांस टीम ने घटनास्थल की जांच कर दबिश दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देवीदीन कुशवाहा, रामसेवक, जीतेंद्र साहू व भूपेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह का कहना है कि घटना में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


अस्पताल में परिजनों का हंगामा
गोली लगने और मारपीट में घायल हीरा सिंह को रात करीब दस बजे अस्पताल ले जाया गया। भीड़ अधिक होने और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने इलाज से पहले पुलिस सुरक्षा की मांग की। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीएमएस डॉ. पवन अग्रवाल ने परिजनों को उचित इलाज का आश्वासन देकर माहौल शांत कराया। इसके बाद घायल का उपचार शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed