{"_id":"66ea9349f35e538a62081c6f","slug":"mahoba-high-speed-bus-hits-up-112-vehicle-two-killed-including-a-policeman-police-engaged-in-investigation-2024-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: तेज रफ्तार बस ने यूपी 112 वाहन में मारी टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: तेज रफ्तार बस ने यूपी 112 वाहन में मारी टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 18 Sep 2024 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:24 PM IST
सार
Mahoba News: कानपुर-सागर हाईवे पर रोडवेज बस ने पीआरवी की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी समेत दो की मौत हो गई। सीओ दीपक दुबे का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। बस को ट्रैस कराया जा रहा है।
विज्ञापन
mahoba accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर चंद्रावल मार्ग के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने यूपी 112 वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक ने झमाझम बारिश के बीच 100 किमी की रफ्तार से बस दौड़ा दी और महोबा में एक राहगीर को रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन
इससे उसकी भी जान चली गई। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है कस्बा कबरई में यूपी 112 की स्कॉर्पियो कार मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे बांदा तिराहे से चंद्रावल रोड की ओर पेट्रोलिंग करती हुई जा रही थी। तभी जनपद कानपुर की ओर से आ रही बेकाबू रोडवेज बस ने पीआरवी वाहन में जोदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि पीआरवी वाहन उछलकर बंद दुकानों में घुस गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार पीआरवी कमांडर हेड कांस्टेबल बेचनलाल (53), पायलट हेड कांस्टेबल अब्दुल हक (48) व सब कमांडर कांस्टेबल सुभाषचंद्र (40) घायल हो गए। सभी को सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी
इलाज के दौरान कांस्टेबल सुभाषचंद्र निवासी गांधीनगर, तिर्वा जनपद कन्नौज की मौत हो गई। पीआरवी वाहन को टक्कर मारने के बाद बस चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। कबरई से 18 किमी दूर शहर के परमानंद तिराहे पर सड़क किनारे खड़े राहगीर को बस चालक रौंदते हुए निकल गया। इससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है।