{"_id":"66cb2855529f6d8de4069133","slug":"mahoba-grandfather-taking-grandson-to-the-examination-center-dies-in-an-accident-2024-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: नाती को परीक्षा केंद्र ले जा रहे बाबा की हादसे में मौत, घटना के बाद नाती ने सिपाही भर्ती परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: नाती को परीक्षा केंद्र ले जा रहे बाबा की हादसे में मौत, घटना के बाद नाती ने सिपाही भर्ती परीक्षा छोड़ी
Sun, 25 Aug 2024 06:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Aug 2024 06:23 PM IST
सार
Mahoba News: नाती को परीक्षा केंद्र ले जा रहे बाबा की सड़क दर्घटना में जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक दलपत अहिरवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नाती को सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बस स्टैंड महोबा छोड़ने आ रहे बाबा की हादसे में मौत हो गई। हादसे में लोडर से भिड़ंत में ऑटो सवार बाबा, नाती समेत तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में बाबा ने दम तोड़ दिया जबकि नाती व चालक का इलाज चल रहा है। घटना के बाद नाती ने सिपाही भर्ती परीक्षा छोड़ दी। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना श्रीनगर के ढिकवाहा गांव निवासी दलपत (55) रविवार की भोर नाती सुरेश को रोडवेज बस स्टैंड छोड़ने ऑटो से महोबा आ रहे थे। तभी मामना सिद्धबाबा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर से भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दलपत को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक जग्गू निवासी चंदेरी जनपद टीकमगढ़ की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
नाती सुरेश की मामूली चोटें आईं। उधर, हादसे के बाद चालक लोडर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुरेश सिपाही भर्ती परीक्षा देने जनपद फतेहपुर जा रहा था। दुर्घटना के बाद वह परीक्षा में शामिल होने के लिए नहीं गया।