फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Gold crown worth lakhs stolen from Sri Sai temple

Mahoba: श्री साईं मंदिर से लाखों का स्वर्ण मुकुट चोरी, दो पुजारियों व गार्ड को प्रसाद में खिलाया नशीला पदार्थ

Sun, 07 Aug 2022 02:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Aug 2022 02:18 PM IST
सार

यूपी के महोबा में श्री साईं मंदिर से सोने का मुकुट चोरी होने की घटना सामने आई है। भक्त बनकर आए बदमाशों ने प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दो पुजारियों व गार्ड को अचेत करने के बाद घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Mahoba: Gold crown worth lakhs stolen from Sri Sai temple
जिला अस्पताल में भर्ती पुजारी व गार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना पनवाड़ी के निसवारा गांव स्थित श्री साईं मंदिर में भक्त बनकर आए बदमाशों ने प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दो पुजारियों व गार्ड को अचेत कर दिया। इसके बाद आरोपी सोने का मुकुट चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। अचेत अवस्था में पुजारियों व गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जहां वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। निसवारा गांव में आठ साल पहले भव्य श्री साईं मंदिर का निर्माण कराया गया था। जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटती है। मंदिर में रात 8:40 बजे आरती के बाद मुकुट उतारकर कमरे में रख दिया जाता है और शयन के कपड़े पहना दिए जाते हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे कुछ भक्त मंदिर पहुंचे और प्रसाद चढ़ाने के बाद दोनों पुजारियों व गार्ड को प्रसाद खिलाया।

विज्ञापन
Trending Videos

जिसके बाद तीनों अचेत हो गए। तब आरोपी कमरे में रखा सोने का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। रविवार सुबह जब माली इश्वरदास मंदिर पहुंचा तो गार्ड डालचंद्र मंदिर के बाहर अचेत पड़ा था जबकि एक पुजारी दीपक गंगेले परिसर में और दूसरा पुजारी शिवकुमार मिश्रा बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़े मिले। घटना की सूचना तत्काल पड़ोसी स्कूल के प्रधानाचार्य को दी गई। तब तीनों को स्कूली बस से सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां तीनों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की। फिलहाल पुजारियों के होश में आने के बाद ही चोरी की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed