फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Gallikand: SIT investigation completed, 100 people deposed in eight days investigation

महोबा गाेलीकांड: एसआईटी की जांच पूरी, आठ दिन चली जांच में 100 लोगों के बयान

Fri, 25 Sep 2020 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Sep 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Mahoba Gallikand: SIT investigation completed, 100 people deposed in eight days investigation
महोबा कांड - फोटो : amar ujala
महोबा गोलीकांड में क्रशर कारोबारी की मौत की वजह की पड़ताल के लिए बीते आठ दिनों से डेरा जमाए एसआईटी की जांच पूरी हो गई है। टीम ने रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी है। बीते आठ दिनों में टीम ने 100 से अधिक लोगों के बयान लिए हैं। 
विज्ञापन


आठ सितंबर को गोली लगने के बाद क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की 13 सितंबर को उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई थी। मामला हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़ा होने के कारण लखनऊ और प्रयागराज से आई एसआईटी, इंटेलीजेंस और कानपुर की विजिलेंस सहित आधा दर्जन टीमें जिले में डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन


इन टीमों ने घटनास्थल की छानबीन करने के साथ मृत कारोबारी के पार्टनरों, परिजनों से पूछताछ की है। कारोबारी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटाई गई। सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रिपोर्ट बनने लगी है। जांच पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को प्रयागराज से आई एसटीएफ वापस लौट गई। प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने महोबा से लेकर कबरई क्षेत्र में घटना से जुड़े सबूत और लोगों की तलाश में सहयोग किया था।

ये है पूरा मामला
बता दें कि क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर को एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। जिसमें उन्होंने आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि एसपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं, मुझ पर कभी भी हमला करवा सकते हैं। 

दूसरे ही दिन यानी आठ सितंबर को इंद्रकांत को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद उनको कानपुर रीजेंसी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। शुरू से ही उनकी हालत नाजुक थी। 12 सितंबर रविवार करीब सात बजे इंद्रकांत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed