{"_id":"640b00367f8c0c6da804bd24","slug":"mahoba-fire-incident-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-godown-three-scorched-due-to-battery-explosion-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba fire incident: गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बैटरी फटने से तीन झूलसे, 50 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba fire incident: गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बैटरी फटने से तीन झूलसे, 50 लाख का नुकसान
Fri, 10 Mar 2023 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 10 Mar 2023 04:13 PM IST
सार
पनवाड़ी कस्बे में किराना दुकान के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले के पनवाड़ी कस्बे में बुडेरा रोड स्थित किराना दुकान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के कस्बा पनवाड़ी निवासी मुन्नीलाल अग्रवाल का तीन मंजिला मकान है। उसी में किराना की दुकान और गोदाम बनाए थे।
विज्ञापन
सुबह मुन्नीलाल और पुत्र ऋषिराज मंदिर गए थे और मकान में ताला लगा था। तभी मकान से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आग बुझाने और सामान बाहर निकालने के दौरान इन्वर्टर की बैटरी फटने से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में गोदाम में रखा रिफाइंड 200 गत्ता, शक्कर 100 बोरा से ज्यादा, तेल सहित कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मुन्नीलाल ने बताया कि घटना में 30 लाख का सामान और 20 लाख कीमत के उपकरण जल गए हैं।
विज्ञापन