फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Fire by writing your name with turpentine oil to make reel, house burnt, four scorched

Mahoba: रील बनाने के लिए तारपीन के तेल से अपना नाम लिखकर लगाई आग, मकान जला, पिता-पुत्रों समेत चार झुलसे

Sun, 30 Apr 2023 12:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Apr 2023 12:19 AM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रील और वीडियो बनाने के लिए आठ वर्षीय बालक ने कच्चे मकान के अंदर तारपीन के तेल से जमीन में अपना नाम लिखकर आग लगा दी। आग से मकान में रखा हजारों का सामान जलकर बर्बाद हो गया। साथ ही चार लोग झुलस गए।

विज्ञापन
Mahoba: Fire by writing your name with turpentine oil to make reel, house burnt, four scorched
घटना की जानकारी देता आग से झुलसा पिता मूलचंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया में रील्स व वीडियो बनाकर अपलोड करने का खुमार बच्चों में सिर चढ़कर बोल रहा है। एक ऐसा ही मामला थाना श्रीनगर के बसौरा गांव में सामने आया है। जहां आठ वर्षीय बालक ने कच्चे मकान के अंदर तारपीन के तेल से जमीन में अपना नाम लिखकर आग लगा दी और वीडियो बनाने लगा। आग बुझाने के प्रयास में पिता-पुत्रों समेत चार लोग झुलस गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


अग्निकांड की घटना में मकान में रखा हजारों का सामान जलकर बर्बाद हो गया। बसौरा गांव निवासी मूलचंद्र का पुत्र अभिषेक (08) मोबाइल में पूरे दिन विभिन्न एप के वीडियो व रील्स देखता है। शनिवार की शाम उसके मन में वीडियो बनाकर अपलोड करने का विचार आया। उसने घर में रखे तारपीन के तेल से जमीन में अपना नाम अभिषेक लिखा और माचिस से आग लगा दी। आग की लपटें उठने पर वह वीडियो बनाने लगा। आग की लपटों ने कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

धुएं का गुबार व आग की लपटें देख परिजन दौड़ पड़े और आग बुझाने लगे। आग बुझाने में मूलचंद्र, उसका पुत्र अभिषेक, छोटा पुत्र अमित (06) व भांजी शांति (15) झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी। पीड़ित अभिषेक ने बताया कि उसके मन में वीडियो बनाकर अपलोड करने का विचार आया था। उसने एक ऐसा वीडियो मोबाइल पर देखा था लेकिन वीडियो बनाने के दौरान मकान में आग लग गई। थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed