फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Female CHO posted in CHC committed suicide by hanging herself

Mahoba: सीएचसी में तैनात महिला सीएचओ ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 28 Apr 2025 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 09:21 PM IST
सार

Mahoba News: सीएचसी में तैनात महिला सीएचओ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव किराये के कमरे में फंदे पर लटकता मिला।

विज्ञापन
Mahoba: Female CHO posted in CHC committed suicide by hanging herself
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली कुलपहाड़ के सीएचसी बेलाताल में तैनात महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ने सोमवार की दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव किराये के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर मोबाइल कब्जे में लिया है।

विज्ञापन



जनपद हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के सिसोलर गांव निवासी आकांक्षा (30) कस्बा बेलाताल के मोहल्ला बजरिया में किराये के मकान में रहती थी। वह सीएचसी जैतपुर में सीएचओ के पद पर तैनात थी। दोपहर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को आशंका हुई। खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष तिवारी ने बताया कि आकांक्षा सीएचसी जैतपुर में अप्रैल 2022 से सीएचओ के पद पर तैनात थी। कमरे में मिले स्विच ऑफ मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed