{"_id":"67691eb212140c23b9025c5e","slug":"mahoba-dumper-collided-with-truck-due-to-sudden-braking-driver-died-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक से टकराया डंपर, चालक की मौत, परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक से टकराया डंपर, चालक की मौत, परिचालक घायल
Mon, 23 Dec 2024 02:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:03 PM IST
सार
Mahoba News: अचानक ब्रेक लगाने से डंपर ट्रक से टकरा गया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खजुराहो-महोबा मार्ग पर खनिज बेरियर के पास आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा डंपर टकरा गया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई जबकि परिचालक घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जनपद कानपुर नगर के अमौर निवासी इंद्रजीत (32) डंपर चालक था। रविवार की देर शाम वह परिचालक अपने भतीजे अजीत के साथ शाहपहाड़ी की एक क्रशर प्लांट से डंपर में गिट्टी लोड कराकर नेपाल सीमा पर स्थित बहराइच जिले जा रहा था। तभी लवकुशनगर मार्ग पर खनिज बेरियर के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा डंपर टकरा गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि डंपर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
इससे चालक-परिचालक केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया। परिचालक अजीत को तो जल्द निकाल लिया गया। स्टेयरिंग के बीच में फंसे चालक इंद्रजीत को दो घंटे की जद्दोजहद के बाद कटर मशीन से केबिन काटकर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन