फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Container full of animals overturned, 20 buffaloes died

Mahoba: पशुओं से भरा कंटेनर पलटा, 20 भैंसों की मौत, तीन लोग हिरासत में

Wed, 22 May 2024 05:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 May 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Container full of animals overturned, 20 buffaloes died
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

महोबा जिले में कैमाहा-नौगांव मार्ग पर पशुओं से भरा तेज रफ्तार कंटेनर बेकाबू होकर पलट गया। इससे 20 भैंसें मर गईं। इस दौरान 10 भैंसें ग्रामीण चोरी कर ले गए। पुलिस ने जेसीबी से कंटेनर को सीधा कराते हुए मृत भैंसों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने कंटेनर सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कई भैंसों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जनपद दमोह से एक कंटेनर 51 भैंसें लादकर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला जा रहा था। बुधवार की सुबह जैसे ही कंटेनर इमिलिया गांव के पास पहुंचा। तभी वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इससे कंटेनर में भरीं 20 भैंसें मर गईं। अन्य भैंसों के उतरने पर ग्रामीणों में उन्हें ले जाने की होड़ मच गई। पुलिस जब तक पहुंची, तब तक ग्रामीण 10 भैंसे ले गए। पुलिस ने सभी 21 भैंसों को बाहर निकलवाया और उन्हें ग्रामीणों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


मरी भैंसों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें दफनाया गया। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया जबकि तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि कंटेनर में बंद करके जानवरों को ले जाया जा रहा था। जो पशु क्रूरता का अपराध है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed