फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Congress President Ajay Rai who vowed to even gherao CM residence for justice finds himself cornered

महोबा में आर-पार: ‘न्याय के लिए सीएम आवास भी घेरेंगे’, कहने वाले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय खुद घिरे; पढ़ें मामला

Sat, 23 May 2026 04:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 23 May 2026 04:23 PM IST
सार

Ajay Rai Mahoba Visit News: महोबा में नीट छात्रा से मिलकर सीएम आवास घेरने की चेतावनी देने वाले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और 30 समर्थकों पर पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने व रास्ता जाम करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। एएसपी वंदना सिंह के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Mahoba Congress President Ajay Rai who vowed to even gherao CM residence for justice finds himself cornered
महोबा में अजय राय पर एफआईआर - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक और कानूनी रूप ले लिया है। शुक्रवार को पीड़िता से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सूबे की कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए। लेकिन, पीड़िता से मिलकर लौटते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करना उन्हें भारी पड़ गया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने अजय राय, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजराज सिंह सहित 30 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन

 





अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नीट की तैयारी कर रही छात्रा से शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़िता को हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता को वह न्याय दिलाकर रहेंगे। इसके लिए चाहे उन्हें मुख्यमंत्री का घर घेरना पड़े। उन्होंने पीड़िता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपियों को भेजा है जेल
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती महोबा में किराये का कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को वह लाईब्रेरी से घर लौटते समय लापता हो गई थी। 16 दिन बाद युवती को पुलिस ने खोज निकाला था। इस मामले में पुलिस ने धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थीं।

विज्ञापन

16 दिन तक शोषण किया और नशे के इंजेक्शन लगाए
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना को शर्मनाक बताया। साथ ही प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि छात्रा के साथ अपराधियों ने 16 दिन तक शोषण किया और नशे के इंजेक्शन लगाए। तीन मई को छात्रा का नीट का पेपर था। छात्रा का सपना डॉक्टर बनने का था। 30 अप्रैल को छात्रा का अपहरण कर लिया गया। वही अपराधी छात्रा से जबरन शादी भी करते हैं और उसे खुद लाकर घर छोड़ते हैं।

मुख्यमंत्री का घर भी घेरना पड़े तो घेरेंगे
आरोप लगाया कि छात्रा को पुलिस नहीं लाई। पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रही। कहा कि उन्हें महोबा आने से रोकने के लिए कई स्थानों पर पुलिस लगाई गई, लेकिन वह पीड़िता से मिलने पहुंचे। कांग्रेस हर जगह जाएगी। जहां अत्याचार-अन्याय होगा, वहां कांग्रेस जाएगी। उनका एक-एक कार्यकर्ता डटकर खड़ा रहेगा। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री का घर भी घेरना पड़े तो घेरेंगे। उन्होंने छात्रा के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पुलिस सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। कहा कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए।

प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी और एफआईआर
नीट की तैयारी कर रही छात्रा से मिलने आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य और अधिवक्ता नीरज रावत की तहरीर पर अजय राय, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजराज सिंह समेत 30 समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं
शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महोबा पहुंचे और नीट की तैयारी कर रही छात्रा से पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़िता से मिलकर जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद भाजपाई आक्रोशित हो गए।

वाहनों को सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ा किया
अधिवक्ता नीरज रावत ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 मई को बिना प्रशासनिक अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप लगाया कि अजय राय 15-16 गाड़ियों के काफिले और दर्जनों समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। वाहनों को सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ा किया गया। इससे रास्ता बाधित हो गया।

15-16 गाड़ियों के काफिले के साथ मौके पर पहुंचे
ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने में मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने वायरल वीडियो की पैन ड्राइव पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंपी। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed