फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Brother-in-law hanged himself

Mahoba: साले के रकम न लौटाने पर जीजा ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट लिखकर इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Sun, 22 Sep 2024 08:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 08:11 PM IST
सार

Mahoba News: साली के इलाज के नाम पर साले ने 40 हजार रुपये लिए थे। वापस मांगने पर धमकाने लगा। रकम न लौटाने पर जीजा ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Mahoba: Brother-in-law hanged himself
थाना श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में साली के इलाज के नाम पर ली गई रकम न लौटाने से आहत जीजा ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट लिखकर साली, साले और ससुर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने तीनाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


ननौरा निवासी लक्ष्मीचंद्र उर्फ लच्छू कुशवाहा (31) की ससुराल थाना अजनर के मवइया गांव में है। उसने अपनी साली गीता के इलाज के लिए दो साल पहले साले गुलाब को 40 हजार रुपये दिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर साला जान से मारने की धमकी दे रहा था। शनिवार की रात लक्ष्मीचंद्र ने कच्चे मकान में लट्ठे से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन


मृतक के पास से एक पत्र मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुर किशोरी, साला गुलाब और साली गीता को ठहराया। मृतक के बड़े भाई मुन्नीलाल ने सुसाइड नोट के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कन्हैयालाल यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed