फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Bolero dragged the youth who fell on road for 50 meters, died

महोबा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर गिरे युवक को 50 मीटर तक घसीटते ले गई बोलेरो, मौत

Tue, 27 Jun 2023 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Bolero dragged the youth who fell on road for 50 meters, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरा नाले के पास तेज रफ्तार बाइक व साइकिल की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सड़क पर गिरे युवक को पीछे से आ रही बोलेरो कार 50 मीटर तक घसीटती ले गई। जिससे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि साइकिल सवार को भी गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिलखी गांव निवासी तुलसीदास रैकवार (30) मंगलवार को बाइक से किसी कार्य से महोबा आया था। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी हाईवे पर बरा नाले के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान मध्यप्रदेश के छतरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो सड़क पर पड़े बाइक सवार युवक को 50 मीटर तक घसीटते ले गई।

विज्ञापन

युवक के कार के अगले हिस्से में फंसने से शव क्षत-विक्षत हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों को भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची श्रीनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सड़क पर घायल पड़े साइकिल सवार नारायण (60) को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed