फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba blind murder revealed, Son turned out to be father's killer, fed up of beating his mother, he took the

महोबा अंधे कत्ल का खुलासा: बेटा ही निकला पिता का हत्यारा, मां के साथ मारपीट से तंग आकर उठाया था कदम

Tue, 05 Sep 2023 07:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Sep 2023 07:39 PM IST
सार

Mahoba Murder: एसपी ने पुलिस लाइन में अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Mahoba blind murder revealed, Son turned out to be father's killer, fed up of beating his mother, he took the
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना अजनर के टिकरिया गांव में 18 दिन पहले हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने से तंग आकर बेटे ने ही पिता की सोते समय कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

विज्ञापन

आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया टिकरिया गांव निवासी रंगदेव राजपूत खेती-किसानी करता था। 18 अगस्त को उसका शव खेत पर बनी झोपड़ी के अंदर चारपाई पर खून से लथपथ मिला था। सिर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान थे।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गुप्ता, अपर एसपी सत्यम व सीओ हर्षिता गंगवार ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र कराए थे। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी के निर्देश पर गठित टीम थानाध्यक्ष अजनर शिवआसरे, एसआई राधेश्याम सिंह ने मृतक के पुत्र जयहिंद से कड़ाई से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के पास से बरामद की गई है कुल्हाड़ी
इसमें उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकारी। बताया कि वह अपने पिता से बहुत परेशान था। छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज व मां के साथ मारपीट करते थे। घटना वाले दिन भी मारपीट की थी। पिता के व्यवहार से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed