फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Before PM Modi, Samajwadi party workers cut the lace on the Arjun dam

महोबा: पीएम मोदी से पहले सपाइयों ने काटा अर्जुन बांध पर फीता, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 19 Nov 2021 01:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Nov 2021 01:01 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महोबा के पुलिस लाइन ग्राउंड से यूपी चुनाव का शंखनाद करेंगे। इस दौरान वे बुंदेलों के लिए सौगातों का पिटारा खोलेंगे। अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन
Mahoba: Before PM Modi, Samajwadi party workers cut the lace on the Arjun dam
पीएम से पहले सपाइयों ने काटा अर्जुन बांध पर फीता - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा में अर्जुन बांध पर पीएम मोदी से पहले सपा नेताओं ने फीता काट दिया। भनक लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सपाइयों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महोबा के पुलिस लाइन ग्राउंड से यूपी चुनाव का शंखनाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बुंदेलों के लिए सौगातों का पिटारा खोलेंगे। अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री पुलिस लाइन ग्राउंड में दोपहर 2:35 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद 3:45 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 3:50 बजे कार्यक्रम स्थल से 3:55 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे, जहां से शाम 4 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे। अर्जुन सहायक परियोजना के लोकार्पण से बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर, बांदा के 168 गांवों के 1,49,755 किसान लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन

बुंदेलखंड में गोरखगिरि समेत ऐतिहासिक व चंदेलकालीन धरोहरों को सहेजने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन माह पहले उज्ज्वला योजना 2.0 के शुभारंभ पर महोबा आए थे। उन्होंने गोरखगिरि को पर्यटन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे। अब प्रधानमंत्री से बुंदेलों को पर्यटन विकास को लेकर बड़ी सौगात की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed