{"_id":"63ad652fe00a993ba34d9c71","slug":"mahoba-accident-expressway-worker-died-in-collision-with-bolero","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक्सप्रेस-वे कर्मी की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक्सप्रेस-वे कर्मी की मौत, मचा कोहराम
Thu, 29 Dec 2022 03:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Dec 2022 03:32 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजिनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक बृजेश सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पीएनसी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक्सप्रेस-वे कर्मचारी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई।
विज्ञापन
थाना खन्ना के चिचारा गांव निवासी बृजेश सिंह (27) बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में ड्राइंग कर्मचारी है। बुधवार रात करीब दस बजे वह बाइक से खन्ना टोल प्लाजा की ओर जा रहा था। तभी एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई बृजेंद्र ने बताया कि बृजेश तीन साल से एक्सप्रेस-वे में काम करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना से मृतक के पिता शिवपाल सिंह, मां मंजू और बड़े भाई योगेश का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन