{"_id":"64463db78cdb7b1dc50104c8","slug":"mahoba-accident-clerk-died-in-truck-collision-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Accident: ट्रक की टक्कर से लिपिक की मौत, ममेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Accident: ट्रक की टक्कर से लिपिक की मौत, ममेरा भाई घायल
Mon, 24 Apr 2023 02:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:01 PM IST
विज्ञापन
अवनींद्र यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबरई पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लिपिक की मौत हो गई जबकि ममेरा भाई घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूल रूप से थाना खन्ना के घंडुवा गांव निवासी अवनींद्र यादव (30) आईटीआई महोबा में क्लर्क के पद पर तैनात था। वर्तमान में वह परिवार के साथ शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में रह रहा था। अवकाश होने के चलते वह अपने पैतृक गांव गया था। रविवार को वह ममेरे भाई पुरुषोत्तम (27) निवासी खिरूही के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी रात करीब साढ़े नौ बजे कस्बा कबरई स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठा अवनींद्र उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक के चचेरे भाई सुनील यादव ने बताया कि भाई गांव से एक वाहन में गेहूं लोड करवाकर घर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में बाइक में ट्रक की टक्कर से दुर्घटना हुई और भाई की जान चली गई। मृतक अपने पीछे दो साल की पुत्री राखी को छोड़ गया है। घटना से पिता रामबरन यादव, मां सुमन, भाई अवनीश और पत्नी शालू यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।