फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mahilaoo kb banaye aatm nirbhar

महिलाओं को बनाएं आत्मनिर्भर, दें पूरा सहयोग: राज्यपाल

Tue, 23 Mar 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
mahilaoo kb banaye aatm nirbhar
कन्नौज: सर्किट हाउस में समूह की महिलाओं की ओर से तैयार सामान देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। संवा - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को इत्र नगरी में करीब पांच घंटे दिए। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचीं। यहां समूह की महिलाओं, अफसरों से रूबरू हुईं। इनसे बात की। अपनी राय से अवगत कराया। राज्यपाल का पूरा जोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, कुपोषण व क्षय रोग से प्रदेश को मुक्त करने पर रहा। उन्होंने कम उम्र में शादी और जोड़ों के बीच लंबे अंतर, दहेज उत्पीड़न को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की नसीहत दी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा से ग्राम स्तर पर महिला सुरक्षा समिति का गठन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

राज्यपाल को पुलिस लाइन परिसर में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सलामी दी गई। भाजपा विधायकों, नेताओं और अफसरों ने फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में अफसरों, किसानों और समूह की महिलाओं के साथ बात की। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने जिले की स्थिति से अवगत कराया। राज्यपाल ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ संस्थागत प्रसव को बढ़ावा, समूहों के माध्यम से बाल विवाह एवं दहेज प्रथा खत्म करना, उन्नत खेती के लिए प्रेरित करना, मुद्रा योजना से ऋण प्राप्त कर महिलाओं को आगे बढ़ाना, ग्रामों में महिला सुरक्षा समितियों का गठन आदि है। राज्यपाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजीकृत समूहों की महिलाओं से उनकी व्यक्तिगत जिंदगी में आए बदलाव जानने की कोशिश की। महिलाओं ने बताया कि समूह में जुड़ने से सम्मान, अपनी बात रखने और रोजगार की मजबूती मिली है। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं में भी नेतृत्व करने की शक्ति है। वह अपने साथ-साथ समाज, देश में अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं। कहा कि महिलाओं को प्रशिक्षित करें। गांव की समस्याओं को निस्तारित किया जाए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी विभागों को कार्य करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी ) में निदेशक शक्ति विनय शुक्ल से इत्र और अतर के बारे में जानकारी ली।

कन्नौज: एफएफडीसी में सुगंध लेतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। संवाद

कन्नौज: एफएफडीसी में सुगंध लेतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed