{"_id":"6acaaa517aeca31dbe0421bf","slug":"maharaja-agrasen-jayanti-celebrated-with-great-fanfare-procession-taken-out-kanpur-news-c-362-1-ka11002-158439-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती, निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती, निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
कानपुर। फूलबाग स्थित अग्रसेन चौक पर शनिवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। महाराजा अग्रसेन वंशज सभा और अग्रवाल सभा के संयुक्त आयोजन में चौक को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा पूजन और महाआरती के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह बिरहाना रोड, नयागंज, अग्रसेन स्मृति भवन होकर मेस्टन रोड पहुंची। आकर्षक झांकियों पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए योगेश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। समाज के लोगों, सांसदों और विधायकों का भी सम्मान हुआ। प्रसाद वितरण के साथ विशाल भंडारा देर रात तक चला।
संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट और एक रुपये के सहयोग की परंपरा शुरू कर जरूरतमंदों को घर बसाने और व्यापार शुरू करने में मदद का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को सेवा, सहयोग और समानता की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में रामकिशन जिंदल, ओमप्रकाश अग्रवाल, पदम मित्तल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, उमेश चंद्र अग्रवाल, राजबाबू अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, गोविंद प्रसाद, विजय अग्रवाल और मधुप अग्रवाल मौजूद रहे। (संवाद)