फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mahapanchayat politics

टीवी पर दिखता विकास असल में जगह-जगह सड़कें पड़ीं खराब: साध्वी निरंजन

Mon, 05 Sep 2016 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Sep 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
mahapanchayat politics
साध्वी निरंजन ज्योति
टीवी पर यूपी की तस्वीर ऐसी दिखती है कि जैसे यहां सब कुछ ठीक है, विकास की कोई जरूरत नहीं। असलियत देखी जाए तो सड़कें इस कदर टूट पड़ी हैं कि पब्लिक हर रोज दिक्कतें झेल रही है। सपा सरकार के गुंडे गरीबों की जमीन छीन रहे हैं पुलिस नेताओं के इशारे पर काम कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को एक होटल में आयोजित टीवी चैनल के डिबेट में अखिलेश सरकार पर यह भड़ास भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने निकाली। साध्वी ने कहा कि यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यहां आए दिन महिलाओं के साथ शोषण और अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। बलात्कार और हत्याओं की खबरों से अखबार रंगे पड़े हैं। सबसे ज्यादा अत्याचार तो दलितों के साथ हो रहा है यहां दलितों की सुनने वाला कोई भी नहीं है। यही अव्यवस्थाएं ही सपा को उत्तर प्रदेश की राजनीति से दूर कर रही हैं। कहा कि मैं गांव से आती हूं और अच्छी तरह से जानती हूं कि विकास के क्या मायने हैं। अपने एक बयान पर उन्होंने जनता से फिर माफी मांगी जिससे कुछ लोगों की भावनाओंं को ठेंस पहुंची थी। राम मंदिर मुद्दे पर बोलीं कि सभी पार्टियों को यह मसला एक साथ बैठकर हल करना चाहिए, न कि कोई राजनीतिक बयानबाजी से रोटियां सेकी जाएं। राम मंदिर मसले पर भी कश्मीर की तरह सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की सुनी जाती है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने के लिए उन्होंने भाजपा की बड़ाई भी की। मौजूदा प्रदेश सरकार पर फिर से निशाना साधते हुए उन्होंने बुंदेलखंड के हालातों पर सपा सरकार जिम्मेदार है। साध्वी ने कहा कि कांग्रेस गांधी नेहरू परिवार से आगे नहीं सोच पा रही है। चार साल मुलायम और शिवपाल को कानून की याद नहीं आई और अब चुनाव आ रहे हैं तो इन सभी को व्यवस्था बेहतर करने की याद आई है।  सपा सरकार सड़कें बनवाने के लिए प्रस्ताव नहीं देती। जिसकी वजह से यूपी के हालत खराब होते जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बांदा का शीलू प्रकरण भी जोरदारी के साथ उठाते हुए पिछली बसपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि जिस पार्टी का विधायक एक मासूम लड़की को बंधक बनाकर कई दिनों तक यौन शोषण जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे सकता है तो भला ऐसी पार्टी सत्ता में आएगी तो प्रदेश की कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा। बसपा और सपा का खुलकर विरोध करते हुए साध्वी ने यूपी का चौतरफा विकास कराने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed