फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   maha shivratri

शिवालयों में आज गूंजेंगे बम भोले के जयकारे

Thu, 11 Mar 2021 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
maha shivratri
रनियां के पतालेश्वर मंदिर की सफाई करते युवा। - फोटो : AKBARPUR
फकानपुर देहात। महाशिवरात्रि के चलते गुरुवार को जिले भर के शिव मंदिरों में भक्त पूजन-अर्चन करेंगे। भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। पूजन के लिए सुबह से भक्तों का आना शुरू होगा। बुधवार को मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिरों में साफ-सफाई व आकर्षक सजावट की गई। अकबरपुर के शुक्ल तालाब नर्मदेश्वर मंदिर, नबीपुर के झाड़ीबाबा आश्रम, नयागंज शिव मंदिर, रूरा के वाणेश्वर मंदिर, डेरापुर के कपालेश्वर मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से पूजन-अर्चन शुरू होगा। कड़री के भागवतेश्वर मंदिर, बाघपुर के योगेश्वर मंदिर, शोभन मंदिर के नर्मदेश्वर, रंजीतपुर के पवन तनय आश्रम, स्ततेश्वर मंदिर, मुंडेश्वर महादेव मैथा, हरदियानाला के पागल बाबा मंदिर, शिवली के महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर मंदिर, रामेश्वर मंदिर, औनहां के अकोढेश्वर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा। ं
विज्ञापन

रनियां के पातालेश्वर मंदिर के पट सुबह 5 बजे आरती होने के बाद खोले जाएंगे। अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पातालेश्वर मंदिर में दो एसआई, दो-दो महिला व पुरुष सिपाहियों को तैनात किया गया है। किशरवल गांव के लोग शिवरात्रि से एक सप्ताह पूर्व से भागवत कथा कराते हैं। शिवरात्रि से एक दिन पहले कथा का समापन होता है। शिवरात्रि के बाद विशाल भंडारे के आयोजन किया जाता है। रसूलाबाद के धर्मगढ़ बाबा मंदिर में थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से 50 पुलिस कर्मियों को निर्धारित प्वाइंटों पर तैनात करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शिव के मुख व चंद्रमा की आकृति देखने उमड़ती भीड़
रनियां। क्षेत्र के किशरवल गांव के पातालेश्वर मंदिर के बारे में मान्यता है कि पाताल से निकले इस शिवलिंग में भगवान शिव के मुख व चंद्रमा की आकृति बनी हुई है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचते है। ग्रामीणों की माने तो यहां आने वालों भक्तों की मन्नत पूरी होती है।
भगवान शिव की शोभा यात्रा निकाली जाएगी
पुखरायां। महाशिवरात्रि पर भोगनीपुर क्षेत्र के शिवालयों में भगवान शंकर का अभिषेक होगा। पुखरायां कस्बे में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई हैं।
अमरौधा के महाकालेश्वर मंदिर में महा शिवरात्रि पर भक्तों के पूजन की तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गई। मलासा के निगोही व महोलिया गांव के समीप सेंगुर नदी घाट में स्नान करके ऋषि दुर्वाषा आश्रम में भक्त भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करेंगे। बड़े महादेवन मंदिर के पुजारी विकास गौड़ ने बताया कि भक्तों को दर्शन पूजन करने के लिए शिवालय के पट खोल दिए जाएंगे। भगवान शिव का शृंगार दोपहर दो बजे किया जाएगा। श्री दिगंबर सौनक गिरि नागा बाबा ने बताया कि महा शिवरात्रि को रात्रि में भगवान शिव का पूजन श्रेष्कर होता है।

शिव के मलंग भक्त खुशियां मनाते हैं। वहीं रुद्रा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल गोयल ने बताया कि सिद्धि विनायक मंदिर से भगवान शिव की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन आनंदेश्वर बाबा धाम में होगा। जहां भगवान शिव का शृंगार और हवन पूजन किया जाएगा। प्रसाद वितरण कराया जाएगा।

डेरापुर के कपालेश्वर मंदिर की सफाई करते महंत रामसजीवन दास।

डेरापुर के कपालेश्वर मंदिर की सफाई करते महंत रामसजीवन दास।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed