फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mafiaganj became the family members looted the state

माफियागंज बना परिवारवादियों ने लूट लिया प्रदेश

Tue, 15 Feb 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mafiaganj became the family members looted the state
मंचासीन प्रधानमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र के शहजादपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा माफियागंज बनाकर परिवारवादियों ने प्रदेश को लूट लिया है। अब फिर से सत्ता में आने के लिए छटपटा रहे हैं। जनता परिवारवादियों को सत्ता में नहीं पहुंचने देगी। योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हर तरफ भाजपा की लहर है। फिर गाजे बाजे के साथ योगी सरकार आ रही है। प्रदेश में 10 मार्च (मतगणना का दिन) को होली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कानपुर देहात, कानपुर ग्रामीण क्षेत्र व जालौन को मिलाकर 10 सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की है। उनके निशाने पर सपा ही रही। बिना किसी का नाम लिए पीएम ने कहा कि 2017 से पहले भांजा, भतीजे, बहन, चाचा सबको क्षेत्र आवंटित कर दिया जाता था। किसे, कहां की लूट करनी है, ये तय कर दिया जाता था। सरकार में आने के लिए परिवारवादी फिर कुछ नए साथी लेकर मैदान में आ गए हैं। गरीबों का राशन परिवारवादी खा जाते थे। डबल इंजन की सरकार ने इस खेल को खत्म कर दिया। फर्जी राशन कार्ड निरस्त करा दिए। कोरोना महामारी में गरीबों के चूल्हे ठंडे न पड़ें, इसलिए उन्हें निशुल्क राशन दिया गया।
विज्ञापन

मोदी ने कहा कि योगी सरकार ने कानून का राज स्थापित कर जनता का भरोसा जीत लिया है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के दर्द का जिक्र करते हुए कहा कि तीन तलाक से उनका जीवन बर्बाद हो जाता था। उन्हें भाजपा ने सुरक्षा दी है। परिवार बचाने का काम किया है। इसलिए मुस्लिम महिलाएं चुपचाप बिना किसी से बोले भाजपा के साथ हैं। परिवारवादियों के राज में कानपुर से उद्योग पलायन करने लगा। अब भाजपा सरकार ने मेगा लेदर पार्क बनाने का काम शुरू किया है। उद्योग को बढ़ावा दिया है। कोरोना महामारी में भी डबल इंजन की सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, कानपुर की मेट्रो का काम तेजी से पूरा किया। कहा कि सरकार बनने के बाद भाजपा के संकल्प पत्र पर तेजी से काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता की पार्टी के नेता बांटना चाहते हैं हिंदू वोटर
कानपुर देहात। एक अखबार में प्रकाशित टीएमसी नेता के इंटरव्यू का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी गोवा में हिंदू वोटरों को बांटने की राजनीति कर रही है। ऐसे लोगों की राजनीति को दफन करने का मौका वोटरों के पास है। मोदी ने कहा कि पहली बार गोवा विधानसभा में गठबंधन पर ममता की पार्टी टीएमसी चुनाव लड़ रही है। इस पार्टी के एक नेता से पत्रकार ने पूछा कि यहां आपकी पार्टी का वजूद तो है नहीं, आप यहां चुनाव लड़ने क्यों आए हैं। इस सवाल के जवाब में टीएमसी के नेता ने कहा कि गोवा में हिंदू वोटों को बांटना चाहते हैं। मोदी ने कहा कि इस जवाब से वे अचंभित हैं। उनकी यह हिम्मत, क्या यह भाषा लोकतंत्र की है। वे खुलेआम कहें कि हम हिंदू वोट बांटना चाहते हैं। यह देश के चुनाव आयोग के साथ ही देश और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के लिए गौर करने वाली बात है। जोर देकर कहा कि मतदाताओं के पास इस तरह की राजनीति को दफना देने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed