फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mafia is digging up farmers' fields, if action is not taken, we will surround them: BKU District President

माफिया खोद रहे किसानों के खेत, कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे घेराव : भाकियू जिलाध्यक्ष

Sun, 18 Jan 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mafia is digging up farmers' fields, if action is not taken, we will surround them: BKU District President
कानपुर देहात। किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने पूरे जिले में किसानों के खेतों से अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने का आरोप लगाकर सात दिन में कार्रवाई की मांग की है। पदाधिकारियों ने कार्रवाई न होने पर जिला खनिज अधिकारी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष आयुष सिंह राजावत के नेतृत्व में शनिवार को पदाधिकारी व करीब 50 किसान कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। किसानों ने उसके खेतों से अवैध रूप से मिट्टी उठाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पैराजोर निवासी दिव्यांग किसान के खेत से माफियाओं ने अवैध रूप से मिट्टी खनन कर ली है। इस प्रकरण में माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कहा कि पूरे जिले में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। किसान रात में अपने घरों में सोने के लिए जाता है तो खनन माफिया उसके खेत से मिट्टी खोद लेते हैं। इस तरह के मामलों को लेकर दो महीने से शिकायत कर रहे हैं लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। जिलाध्यक्ष ने खनन में प्रशासनिक कर्मचारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। कहा कि जब अधिकारी मौके पर जांच करने के लिए निकलते हैं तो उनके कर्मचारी पहले ही खनन माफियाओं को सूचना दे देते हैं। इससे खनन माफिया मौके से हट जाते और उनपर कार्रवाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के लौटते ही खनन दोबारा शुरू हो जाती है। इसके बाद किसानों की खनिज कार्यालय के कर्मचारी से भी बहस हुई। बाद में पदाधिकारियों ने एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सात दिन में यदि अवैध खनन पर रोक नहीं लगी तो किसान खनिज अधिकारी का कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed