{"_id":"6315dad3dec4f30ea975894f","slug":"madhu-kapoor-murder-case-police-disclosed-the-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा: अधिवक्ता के ड्राइवर ने दो साथियों संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा: अधिवक्ता के ड्राइवर ने दो साथियों संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार
Mon, 05 Sep 2022 04:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Sep 2022 04:49 PM IST
सार
कानपुर में मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मधु कपूर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा आखिरकार पुलिस ने 6 महीने बाद सोमवार को कर दिया। मधु के परिचित एक अधिवक्ता के ड्राइवर ने वारदात की साजिश रची थी। उसने अपने दो साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। स्वरूप नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
स्वरूप नगर स्थित कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 307 में 14 फरवरी की रात बदमाशों ने धावा बोलकर ज्योतिषाचार्य मधु कपूर की हत्या कर नगदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। तब से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम वारदात के खुलासे के प्रयास में जुटी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुधीर मेहरोत्रा नाम के अधिवक्ता मधु कपूर के परिचित हैं। उनका ड्राइवर विपिन कुमार वारदात का मास्टरमाइंड है। उसी ने बजरिया निवासी अपने दो साथी संदीप कुमार और गौतम के साथ मिलकर मधु कपूर के घर में लूट करने की साजिश रची थी। साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन