{"_id":"6316221ea9142402f55976e1","slug":"madhu-kapoor-murder-case-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा: बेटी का दावा- एक करोड़ के लूटे थे जेवर, न के बराबर हुई बरामदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा: बेटी का दावा- एक करोड़ के लूटे थे जेवर, न के बराबर हुई बरामदगी
Tue, 06 Sep 2022 07:29 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Sep 2022 07:29 AM IST
सार
कानपुर में पुलिस ने मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा किया है। मृतका की बेटी नीरू ने दावा किया कि करीब एक करोड़ के जेवरात हत्यारों ने लूटे थे। जबकि न के बराबर बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
मधु कपूर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधु कपूर हत्याकांड में पुलिस ने कुछ जेवरात बरामद किए हैं। इस पर मधु की बेटी डॉ. नीरू टंडन ने सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि करीब एक करोड़ के जेवरात हत्यारों ने लूटे थे। जिसकी लिस्ट पुलिस को सौंपी थी। जो जेवरात बरामद हुए हैं वह न के बराबर हैं। वहीं नीरू का शक अभी भी नौकरानी सावित्री पर है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस की जांच में अब तक नौकरानी की भूमिका सामने नहीं आई है। कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में वारदात को अंजाम दिया गया था। ठीक उसके ऊपर वाले फ्लैट में मधु कपूर की बेटी डॉ. नीरू टंडन रहती हैं। उन्होंने ही केस दर्ज कराया था। वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने उनको जानकारी दी।
विज्ञापन
नीरू का कहना है कि बरामद जेवरात बहुत कम हैं। जेवरात करीब एक करोड़ रुपये के लूटे गए थे। इस पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि एफआईआर में इस बारे में पुख्ता तथ्य नहीं लिखा गया था। नकदी 21 हजार रुपये की लूटी गई थी। डीसीपी प्रमोद कुमार का कहना है कि अब तक की जांच में सामने आया है कि करीब बीस लाख के जेवरात लूटे गए हैं। अब सवाल है कि आखिर सच क्या है?
विज्ञापन
पुलिस ने कराया आमना-सामना
तीनों आरोपियों का पुलिस ने नीरू टंडन से आमना सामना कराया। नीरू ने खुद उनसे घटना के बारे में पूछा। तीनों ने उनको पूरी घटना बताई। नीरू की आंखें भी नम हो गईं और चेहरे पर उनके गुस्सा भी था। नीरू ने उनसे बोला भी कि पैसे ही चाहिए थे तो कम से कम मारा न होता। इस पर बदमाशों ने फिर दोहराया कि धोखे से मधु की जान चली गई। नीरू ने बताया कि घटना सही खुली है लेकिन बरामदगी नहीं हुई है।
संदीप लेकर गया था चाकू
डीसीपी ने बताया कि आरोपी संदीप अपने घर से चाकू लेकर भी गया था। यह बात उसने न तो गौतम को बताई थी और न ही विपिन को। इस बारे में उसने खुद ही कबूला। उसका कहना था कि चाकू इसलिए ले गया था कि अगर कोई बीच में आएगा या कोई विरोध करेगा तो उसको चाकू मार देगा।