{"_id":"62708d87c86b1560aa1c05b4","slug":"madhu-kapoor-murder-case-in-kanpur-maid-savitri-left-the-house-due-to-fear-of-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मधु कपूर हत्याकांड: पुलिस के डर से सावित्री ने घर छोड़ा, पुलिस बता रही फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधु कपूर हत्याकांड: पुलिस के डर से सावित्री ने घर छोड़ा, पुलिस बता रही फरार
Tue, 03 May 2022 07:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 03 May 2022 07:36 AM IST
सार
मधु कपूर हत्याकांड में संदिग्ध मानी जा रही 65 वर्षीय नौकरानी सावित्री पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर गांव चली गई है। वहीं, पुलिस दावा कर रही है कि वो संदिग्ध है, इसलिए फरार हो गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधु कपूर हत्याकांड में शक के घेरे में आई नौकरानी सावित्री के घर पर ताला पड़ गया है। सावित्री परिवार समेत अपने गांव पहुंच गई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर उसने घर छोड़ दिया है। वहीं, पुलिस उसको फरार मान रही है।
विज्ञापन
स्वरूपनगर स्थित कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट नंबर 307 में घुसकर बदमाशों ने ज्योतिषाचार्या मधु कपूर की हत्या कर दी थी। जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। संदिग्धता के आधार पर पुलिस मधु कपूर की नौकरानी सावित्री से लगातार पूछताछ करती रही है। इस बीच दस दिन पहले नगर निगम चौकी के भीतर सावित्री पर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान जमकर बर्बरता भी की थी, जिस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर मामले की जांच करवा रहे हैं। इस बीच सावित्री के घर पर ताला पड़ गया है। पुलिस ने दावा किया है कि वह संदिग्ध है, इसलिए परिवार समेत फरार हो गई है।
विज्ञापन
मगर इस संबंध में सावित्री के भाई संदीप ने बताया कि बहन को पुलिस बहुत प्रताड़ित कर रही थी, इसलिए वह परिवार समेत बिधून थाना क्षेत्र में स्थित अपने गांव चली गई है। पुलिस या अन्य कोई जांच अधिकारी जब भी बुलाएंगे, तो वह आ जाएगी। वो फरार नहीं हुई है। उधर, पुलिस लूट-हत्याकांड में अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो रही जांच भी दबाई जा रही है।