फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Made the victim a debtor by giving lakhs of rupees on interest, report

Kanpur News: लाखों रुपये ब्याज पर रुपये देकर पीड़ित को बना दिया कर्जदार, रिपोर्ट

Wed, 10 Sep 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Made the victim a debtor by giving lakhs of rupees on interest, report
कानपुर। नजीराबाद थानाक्षेत्र के लाजपत नगर निवासी कीर्ति रमन सचदेवी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि केशव नगर निवासी अभय शुक्ला ने सितंबर 2021 में मुम्बई में अरुण शुक्ला से मुलाकात कराई थी। अरुण ने खुद को बैंकिंग एंड फाइनेन्सियल सर्विस में डीएसए बताया था। आरोप है कि अभय ने अरुण के साथ मुंबई के एक होटल में बैठक कराई, जिसमें अरुण ने बताया कि गिरीश के पटेल ने भारत सरकार को 300मिलियन यूएस डॉलर लोन दिया था। बताया कि प्रोजेक्ट के लिए सरकार से रुपया लेने के लिए गिरीश के पटेल ने उसे अधिकृत किया है। उसने सरकार द्वारा लोन की स्वीकृति संकेतक दस्तावेज भी दिखाये। अरुण पर विश्वास करके उसने हामी भर दी। अरुण ने उससे व्यक्तिगत समस्या निपटाने को दो लाख रुपये लिए। अरुण उससे विभिन्न मद में रुपये लेता रहा। वह जब रुपये देने में आनाकानी करता तो अरुण उसे डर दिखाता कि अगर रुपया नहीं दिया तो प्रोजेक्ट बंद हो जायेगा। इस चक्कर में लाखों रुपये देकर वह कर्जदार हो गया और उसे अपना एक फ्लैट गोपाल को ब्याज पर ली रकम चुकाने के लिए देना पड़ा। नजीराबाद पुलिस ने बताया कि डीसीपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed