फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Madauli incident accused and victim fight, report registered

Kanpur News: मड़ौली कांड के आरोपी व पीड़ित पक्ष में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Nov 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Madauli incident accused and victim fight, report registered
रूरा। थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में पुराने विवाद को लेकर मंगलवार की रात में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मड़ौली निवासी शिवम दीक्षित ने पुलिस को बताया कि गांव के विनोद दीक्षित, श्याम दीक्षित, निर्मल दीक्षित, आकाश ने घर में आकर बाइक गिरा दी। बोरियों से गेहूं फैला दिया और मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के श्याम दीक्षित ने पुलिस को बताया कि शिवम दीक्षित, अंश दीक्षित, कृष्ण गोपाल दीक्षित ने घर पर आकर गाली गलौज कर मारपीट की। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन संबंधी मामले को लेकर विवाद और आपसी तनाव है। पूर्व में आग लगने से कृष्ण गोपाल की पत्नी प्रमिला और पुत्री नेहा की आग से जलकर मौत हो गई थी। उक्त मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इधर मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद पर तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed