फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Machine operator dies due to electric shock in milk factory

Kanpur News: मिल्क फैक्टरी में करंट लगने से मशीन ऑपरेटर की मौत

Wed, 08 Apr 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Machine operator dies due to electric shock in milk factory
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर स्थित भोले बाबा मिल्क फैक्टरी में काम करने के दौरान मशीन ऑपरेटर को करंट लग गया। हालत बिगड़ने पर फैक्टरी प्रबंधन ने उसे कानपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव फैक्टरी गेट पर लाकर रखने के बाद परिवार के लोगों ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक व मैनेजर के खिलाफ भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के 474 सी ब्लॉक पनकी निवासी मनोज दिवाकर (40) जैनपुर स्थित भोले बाबा मिल्क फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर थे। मंगलवार सुबह मशीन पर काम करते समय उन्हें करंट लग गया। अचेत होकर गिरने पर उन्हें फैक्टरी प्रबंधन ने कानपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही परिवार के लोगों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर मनोज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह भाई काम करने के लिए फैक्टरी आया था। सुबह 11:30 बजे के करीब फैक्टरी से फोन कर जानकारी दी गई कि भाई मनोज को शॉर्ट-सर्किट होने से करंट लगा है। वह लोग उसे लेकर कानपुर के निजी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसकी जानकारी पर वह व परिवार के लोग मधुराज अस्पताल पहुंचे तो यहां एक गाड़ी में भाई मृत अवस्था में पड़ा था, जबकि मौके पर कोई नहीं था। डॉक्टर को बुलाकर दिखाया गया तो भाई को मृत घोषित कर दिया। बताया कि भाई तीन साल से ऑपरेटर के पद पर फैक्टरी में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर फैक्टरी प्रबंधन से नाराज परिवार के लोग दोपहर बाद शव लेकर फैक्टरी गेट आ गए। यहां पर परिवार के लोगों ने फैक्टरी प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पर अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह, जैनपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने काफी देर समझाने का प्रयास किया। परिवार के लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा व फैक्टरी प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। फैक्टरी प्रबंधन से मुआवजे की बात न बनने पर देर शाम राजेंद्र कुमार ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज किए जाने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर फैक्टरी मालिक, मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed