फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Luxury vehicles reached villages, Kshetra Panchayat members missing

गांवों में पहुंचीं लग्जरी गाड़ियां, क्षेत्र पंचायत सदस्य लापता

Wed, 07 Jul 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Luxury vehicles reached villages, Kshetra Panchayat members missing
गांवों में पहुंचीं लग्जरी गाड़ियां, क्षेत्र पंचायत सदस्य लापता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुखरायां। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की घोषणा होते ही गांवों से क्षेत्र पंचायत के सदस्य लापता हो गए। ग्रामीण बताते हैं कि रात में महंगी कारों से कुछ लोग आए और उनको बैठाकर ले गए। घर के लोगों को भी नहीं पता कि वह किसके साथ गए हैं। उनके मोबाइल भी स्विचऑफ बता रहे हैं।
भोगनीपुर तहसील में अमरौधा और मलासा दो ब्लॉक हैं। इसबार दोनों ब्लॉकों में ब्लाक प्रमुख का पद आरक्षित है। जिसमें अमरौधा ब्लॉक में पिछड़ी महिला और मलासा ब्लॉक में अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। हालांकि पंचायत चुनाव होने के बाद ही ब्लॉक प्रमुख के लिए दावेदारी करने वालों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की आवभगत शुरू कर दी थी। भाजपा से दावेदारों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

मलासा ब्लॉक में भाजपा के ही दावेदार आमने सामने हैं। जो पार्टी समर्थन की मुहर लगाए जाने की भी पैरवी कर रहे हैं। अपने -अपने पाले में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या अधिक होने का दावा भी ठोक रहे हैं। वहीं, अमरौधा ब्लॉक में इससे उलट स्थिति है। यहां भाजपा और सपा का आमना सामना माना जा रहा है। सपा ने प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी है। इन सब के बावजूद गांवों से क्षेत्र पंचायत सदस्य लापता हो गए हैं। जिनके घर परिवार के लोग भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। वहीं गांव के लोग बताते हैं कि ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की घोषणा होते ही गांव में लग्जरी कारों का आना शुरू हो गया। इसके बाद से पता नहीं है कि जिसको हमने बीडीसी बनाया था वह कहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलासा में बिके चार सेट, अमरौधा में किसी ने नहीं खरीदा
पुखरायां। मलासा ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के छह सेट नामांकन पत्र बेचे गए हैं।
मलासा के लिपिक मनोज कुमार ने बताया कि पहले दिन सूर्यप्रताप सिंह ने चार सेट और स्वतंत्र पासवान ने दो सेट खरीदे हैं। वहीं अमरौधा के लिपिक राजेश मिश्र ने बताया कि एक भी नामांकन नहीं बिका है। (संवाद)

राज्य निर्वाचन आयुक्त से की शिकायत
पुखरायां। अमरौधा ब्लॉक में नामांकन पत्र न दिए जाने की शिकायत राज्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी ने बताया कि मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दिए जाने थे। वह अमरौधा ब्लॉक कार्यालय में सुबह 10 बजे से बैठी रहीं। उनसे कहा जाता रहा कि अभी बांटते हैं। शाम चार बजे तक उनको नामांकन पत्र नहीं दिया गया। बुधवार को आने के लिए कहा। सपा के विधान सभा प्रभारी नरेंद्रपाल सिंह मनू ने बताया सत्ता पक्ष के दबाव में नामांकन पत्र नहीं दिए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed