{"_id":"5e9df8f98ebc3ed53b053219","slug":"lunch-packet-distribute-s10-now-corona-ramadevi-news-knp5562291166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों संग लंच पैकेट बंटवाए थे संक्रमित एस-10 ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों संग लंच पैकेट बंटवाए थे संक्रमित एस-10 ने
विज्ञापन
विषेष फोटो ....रावतपुर गाँव पुरानी बस्ती स्थित घर में कोरोना वायरस संदिग्ध रांची से आये शैलेंद्र क?
सोमवार सुबह जिन 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उसमें कुली बाजार का एस-10 सदस्य भी है। वह पिछले कई दिनों से लोगों के घरों में राहत सामग्री पहुंचाने में जुटा था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इलाके में खलबली मच गई है। क्योंकि समाज सेवा के दौरान वह कई घरों में गया और कई लोगों के संपर्क में भी आया। दो दिन पहले क्षेत्र में डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी और डीआईजी अनंत देव निरीक्षण करने पहुंचे थे, तब भी उसने अफसरों के साथ क्षेत्र में लंच पैकेट बंटवाए थे। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अफसर भी सशंकित हैं।
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कुली बाजार निवासी संक्रमित सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही एस-10 सदस्य भी है। बादशाहीनाका थानाक्षेत्र में घर है। कई दिनों से लोगों की मदद करने में जुटा था। पता किया जा रहा है कि अब तक किस-किस के संपर्क में आया। एस-10 सदस्य के संपर्क में आए दो दरोगा और तीन सिपाहियों का भी सैंपल लिया गया है। कुली बाजार में अब तक 30 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। पुलिस ने संक्रमण रोकने के लिए पूरे मोहल्ले को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है।
17 पॉजिटिव, 100 की तलाश
एसपी पूर्वी ने बताया कि 17 पॉजिटिव मिले लोगों की ट्रैवेल हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। ऐसे 100 लोगों के बारे में जानकारी मिली है।