फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   surya grahan 2019 in india timings 2 july 2019 solar eclipse lunar eclipse 2019, chandra grahan

16 जुलाई काे हाेगा खंडग्रास चंद्रग्रहण, जानिए राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Thu, 04 Jul 2019 12:41 PM IST
शिखा पांडेय राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Jul 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
surya grahan 2019 in india timings 2 july 2019 solar eclipse lunar eclipse 2019, chandra grahan
चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
इस बार 16/17 जुलाई को खंडग्रास चंद्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण 16/17 जुलाई की रात 1:37 बजे से स्पर्श होगा। जबकि मोक्ष होगा सुबह 4:32 बजे है। 16 जुलाई की शाम 4:37 बजे से सूतक लग जाएगा। जिसके चलते सभी मंदिर बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

 

Eclipse 2020: जानें साल 2020 में कितने होंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेंगे इतने

विज्ञापन

चंद्र ग्रहण का तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर लाभकारी प्रभाव होगा। पंडित केए दुबे पद्मेश और आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं रहेगा। पर चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में पड़ेगा।



इसका विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण का असर मेष राशि के लिए कष्टदायी है। कुछ ऐसा भी हो सकता है जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। वृष शारीरिक कष्ट देगा।

मिथुन राशि वालों का दांपत्य जीवन प्रभावित करेगा। कर्क राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। सिंह को तनाव देगा। कन्या को मानसिक पीड़ा देगा। तुला वालों को धन देगा।

वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक नुकसान देगा। धनु वालों को अप्रिय समाचार देगा। मकर वालों को धन हानि देगा। कुंभ वालों को आर्थिक समृद्धि देगा। मीन वालों को पारिवारिक सुख और सहयोग देगा। इस प्रकार यह ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

सोने की कीमत में होगी वृद्धि:
दक्षिण अमेरिका के बड़े देश ब्राजील की अर्थव्यवस्था में गिरावट अगले कुछ दिनों में भारत के साथ उसके व्यापार को प्रभावित करेगा। मिथुन राशि से प्रभावित अमेरिका आने वाले कुछ दिनों में ईरान और चीन पर बड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा सकता है।

इससे विश्व भर की अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मचेगी। सूर्य ग्रहण के करण अगले एक महीने में सोने की कीमत में वृद्धि होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed