फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lucky first raped, then pressured her to convert, gangrape victim recorded written statement

Kanpur: लकी ने पहले दुष्कर्म किया, फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव, गैंगरेप पीड़िता ने दर्ज कराए कलमबंद बयान

Sat, 08 Jul 2023 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Jul 2023 09:26 AM IST
सार

Kanpur Crime: पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती कर प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाया। कल्याणपुर स्थित एक होटल में दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Lucky first raped, then pressured her to convert, gangrape victim recorded written statement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर के होटल में छात्रा से गैंगरेप की घटना में पुलिस ने शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने उसके कलमबंद बयान दर्ज कराए। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने बयान में कहा कि उसे दोनों आरोपी जबरन उठा ले गए थे। धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। इसके अलावा होटल कर्मचारियों के भी मामले में बयान दर्ज किए जाएंगे। पांच जुलाई को शिवराजपुर निवासी छात्रा स्कूल जाने के लिए गांव से बाहर निकली थी।
विज्ञापन

तब झांसी निवासी आरोपी लकी खान और सुहेब खान जबरन कार में बैठाकर कल्याणपुर के होटल सरिता पैलेस ले आए थे। वहां पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इंस्पेक्टर कल्याणपुर धनंजय सिंह ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म छिपाकर लकी ने की थी दोस्ती
उसने जानकारी दी है कि धर्म छिपाकर लकी ने दोस्ती की थी। इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती कर एक किशोरी को प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाया। कल्याणपुर स्थित एक होटल में दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

पुलिस ने लकी और उसके साथी को किया गिरफ्तार
इनकार करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने लकी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। शिवराजपुर के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी दोस्ती झांसी के नवाबाद निवासी लकी खान और सुहेब खान से हुई थी।

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
चैटिंग के दौरान लकी खान ने अपना नाम लकी बताया और बातचीत करने लगा। इसी बीच लकी ने कई बार मिलने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसने कहा कि उससे बात की रिकॉर्डिंग और अश्लील फोटो हैं। नहीं मिलोगी, तो वायरल कर देंगे। परिवार को भी मारने की धमकी दी।

स्कूल जाते समय जबरन ले गया था लकी
किशोरी के अनुसार बुधवार सुबह वह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान लकी अपने साथी गुड्डू के साथ आ गया और बात करने के बहाने जबरन कार में बैठा लिया। कल्याणपुर स्थित सरिता पैलेस में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाहर आने के बाद विवाद देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

इंस्टाग्राम से निकालकर बनाई थीं अश्लील तस्वीरें
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले लकी खान से इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। इस बीच उसने चैटिंग के दौरान उससे कुछ फोटो हासिल कर लिए। इसके बाद उसे एडिट कर अश्लील फोटो बना ली। इसके बाद ब्लैकमैल करने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed