फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lucknow Zone won

लखनऊ जोन जीता

Wed, 06 Jan 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 06 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Zone won

37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के तत्वावधान में 17वीं यूपी पुलिस वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को श्याम नगर पीएसी ग्राउंड पर शुरू हुई। उद्घाटन मैच लखनऊ जोन और पीएसी पूर्वी जोन के बीच हुआ।

विज्ञापन


इसमें पीएसी पूर्वी जोन को लखनऊ जोन ने 8 विकेट से हराया। प्रतियोगिता 8 जनवरी तक चलेगी और पुरस्कार वितरण नौ जनवरी को होगा। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने किया। इसके बाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 12 टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।  उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसजी पूर्वी जोन ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में खेलने उतरी लखनऊ जोन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य प्राप्त किया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में मेरठ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 110 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बरेली जोन की टीम ने 4 विकेट खोकर 111 रन बनाकर जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद जोन 20 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वाराणसी जोन की टीम 105 रन पर ढेर हो गई। इलाहाबाद जोन ने यह मैच 13 रन से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।


इस मौके पर सेनानायक महेंद्र पाल सिंह, उपसेनानायक डॉ. महेंद्रपाल सिंह, शिविरपाल सुदामा राम, दलनायक सुरेंद्र विक्रम सिंह, सूबेदार मेजर अर्जुन प्रसाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed