फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lucknow track stalled for hours, passengers suffering

लखनऊ ट्रैक घंटों ठप, यात्री बेहाल

Mon, 23 Nov 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Lucknow track stalled for hours, passengers suffering
ट्रक की टक्कर से रविवार को कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग की सरैया क्रासिंग का फाटक टूटकर सीधे ओएचई लाइन में जा घुसा। तार आपस में टकराने से जोर का धमाका हुआ और विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इस हादसे से करीब ढाई घंटे तक लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन


5 एलकेएम, लोक मान्य तिलक, रायबरेली पैसेंजर, बालामऊ उन्नाव की ओर लेट रवाना हुईं जबकि लखनऊ की ओर जाने वाली 12 ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं। लाइन की मरम्मत के बाद करीब ढाई बजे यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान यात्रियों ने गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर हंगामा भी किया। सड़क मार्ग भी जाम होने से यात्री बेहाल रहे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर सरैया क्रासिंग बंद हो रही थी कि बैराज मार्ग की ओर से गेहूं के बोरे लादकर आ रहे ओवरलोड ट्रक के चालक ने जल्दी में निकलने के चक्कर में फाटक (गेट बूम) में टक्कर मार दी। इससे गेट बूम सीधे ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट बूम में करंट उतर आया। जोर का धमाका भी हुआ। इस दौरान वहां से निकल रहे कई बाइक सवार बाल-बाल बचे। गेट मैन ने तत्काल स्टेशन मास्टर गंगाघाट मनीष कुमार बघेल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद लखनऊ कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। ओएचई में शार्ट सर्किट होने से मगरवारा से कानपुर ब्रिज तक की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इससे कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग का यातायात बाधित हो गया। क्रासिंग दोनों तरफ से बंद कर दी गई।


इससे सड़क पर भी जाम लगा रहा। सोनिक और कानपुर सेंट्रल स्टेशन से आई टीम ने ओएचई केबिल बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। करीब 2 बजकर 35 मिनट पर रेल संचालन शुरू हो सका। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के दरोगा कुंवर शाह व जीआरपी प्रभारी उन्नाव अनिल मिश्रा ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed