फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lucknow's contractor shot dead

लखनऊ के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

Sun, 21 Jul 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's contractor shot dead
ठेकेदार आमीन अहमद की फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
औरास (उन्नाव)। लखनऊ जिले के मलिहाबाद के नवीनगर निवासी ठेकेदार की उन्नाव के औरास थानाक्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात उसका शव मैनीभावाखेड़ा रामपुर संपर्क मार्ग पर द्रिगपालखेड़ा के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के भाई ने चुनाव की रंजिश में नवीनगर के मौजूदा प्रधान समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के मैनीभावाखेड़ा रामपुर संपर्क मार्ग पर द्रिगपाल खेड़ा के निकट गश्त के दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक बाइक पड़ी मिली थी। बाइक के ऊपर ही युवक का शव पड़ा था। सिर में पीछे से गोली मारने के दो निशान मौजूद थे। बाइक के ही निकट पुलिस को .32 बोर के दो खाली कारतूस भी मिले। जेब की तलाशी लेने के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान लखनऊ मलिहाबाद के नवीनगर निवासी आमीन अहमद (35) पुत्र रसूलबक्स के रूप में की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात घटनास्थल पर पहुंचे भाई शकील ने बताया कि आमीन जिला पंचायत में ठेकेदारी व प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। शुक्रवार शाम वह घर से मलिहाबाद के टेढे़मऊ जाने की बात कहकर निकला था। रात आठ बजे तक आमीन से उसकी मोबाइल फोन पर बात हुई। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर एसपी एमपी वर्मा ने शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंच जांच की। भाई शकील ने प्रधानी के चुनाव की रंजिश में भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए नवीनगर के मौजूदा प्रधान जमशेद अली, भाई जुबेर अली, रमजान अली व जब्बार अली पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष औरास संजीव यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक आमीन मलिहाबाद से औरास क्यों आया था इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed