{"_id":"5bf2511dbdec22697c0a9b33","slug":"lucknow-kanpur-route-affected-due-to-rail-tracks-cracking","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में टला बड़ा रेल हादसाः आउटर पर रोकी गईं ट्रेनें, लखनऊ व कानपुर रूट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में टला बड़ा रेल हादसाः आउटर पर रोकी गईं ट्रेनें, लखनऊ व कानपुर रूट प्रभावित
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
टूटी हुई पटरी
यूपी के उन्नाव जिले में एक बार फिर उन्नाव-सोनिक के मध्य रविवार देर रात रेल पटरी के चटकने से कानपुर-लखनऊ रूट प्रभावित रहा। कई ट्रेनों को रेलवे स्टेशन पर ही रोका गया। रेल पटरी चिटकने से साबरमती एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेन प्रभावित थी। लखनऊ व कानपुर के बीच बीते 15 दिन में तीसरी बार पटरी टूटने की घटना सामने आयी है।
विज्ञापन
रविवार देर रात पेट्रोलिंग कर रहे रेल पथ कर्मी रमाकांत की नजर फैक्चर पटरी पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। लखनऊ आ रहीं ट्रेनों को उन्नाव स्टेशन पर रोका गया। इंजीनियर रेल पथ को घटना की जानकारी दी गई। डाउन मेें साबरमती, मरुधर सहित आधा दर्जन ट्रेनों को गंगाघाट, मगरवारा व उन्नाव स्टेशन पर रोका गया। दो मालगाड़ियां कानपुर आउटर ही पर रोक दी गईं।
विज्ञापन
ट्रैक को जांचने जूनियर इंजीनियर रेल पथ प्रेम राज मीना ने बिना देरी के कार्य शुरू कराया। यहां से ट्रेन को करीब सवा घंटा बाद कॉशन से गंतव्य को रवाना किया गया। ट्रैक मरम्मत का कार्य आज सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन