फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lovers marriage in police station

पुलिसवालों ने थाने में कराई दो प्रेमियों की शादी

Sun, 05 Mar 2017 01:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
lovers marriage in police station
डेमो पिक
यूपी के बांदा में थाने के अंदर दो प्रेमियों की शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया। थाने में मौजूद इस अनोखी शादी को देखकर हरकोई हैरान था। 
विज्ञापन


बांदा के अतर्रा में प्रेमी युगल की शादी में जाति बंधन आड़े आ गया। दोनों के परिजन विरोध में खडे़ हो गए। जिद पर अडिग बालिग युवक-युवती ने पुलिस व वकीलों का सहारा लिया तो परिजनों को झुकना पड़ा। उनकी मौजूदगी में थाने में दोनों का अंतर्जातीय विवाह हुआ। 


कस्बे में गांधी नगर (बिसंडा) रोड निवासी मुकेश प्रजापति पुत्र बच्चीलाल को पड़ोसी मोनिका रैदास से प्रेम हो गया। मोनिका भागवत प्रसाद महाविद्यालय अतर्रा में बीएससी फाइनल की छात्रा है। जबकि मुकेश छतरपुर (मध्य प्रदेश) में बीएससी का छात्र है और रेलवे में अस्थाई कर्मचारी है। दोनों ने अपने-अपने परिजनों से शादी करने की बात रखी। लेकिन अलग-अलग जातियों के होने से परिवार राजी नहीं हुए। बात बिगड़ती देख प्रेमी युगल ने वकील और पुलिस की मदद ली। शनिवार को थाना प्रभारी सदाशिव मौर्य ने दोनों के परिजनों को थाने में बुलवाकर सुलह-समझौता कराया। प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। मुकेश के घरवाले मोनिका को साथ रखने के लिए भी तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed