फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lovers Committed suicide in fatehpur district

मामा की मोहब्बत में 'मौत के रास्ते तक भांजी ने नहीं छोड़ा हाथ', एक चाकू पेड़ की डाल में घुसा था

Sun, 04 Nov 2018 08:36 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Nov 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
lovers Committed suicide in fatehpur district
फतेहपुर में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के सुजावलपुर ग्राम सभा के गुटैयाखेड़ा गांव में शनिवार की सुबह करीब सात बजे प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों रिश्ते में मामा-भांजी थे। गांव के बाहर आम के पेड़ पर दोनों के शव नायलन की एक ही रस्सी से झूलते मिले। दोनों के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के सुजावलपुर ग्राम सभा के गुटैयाखेड़ा गांव निवासी सिपाहीदुद्दीन का बेटा मुमताज (20) कानपुर ग्वालटोली में सिलाई का काम करता था। मुमताज की बड़ी बहन मोमना की शादी गांव के नसीम के भाई ताहिर से हुई है। ताहिर और नसीम पड़ोसी हैं। थानाध्यक्ष एयू सिद्दकी ने बताया कि मुमताज अक्सर बड़ी बहन के घर आता-जाता था।
विज्ञापन


इस दौरान पड़ोसी नसीम की बेटी सनवरी (21) और मुमताज में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। उनका निकाह हो सकता था। पुलिस पूछताछ में नसीम ने बताया कि शुक्रवार की शाम मुमताज बाइक से घर आया था। घर पर कुछ देर रुकने के बाद वह चला गया। उधर, रात करीब आठ बजे सनवरी बिना बताए घर से निकली गई थी। काफी देर तक न लौटने पर वह लोग बेटी को खोजते मुमताज के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

lovers Committed suicide in fatehpur district
फतेहपुर में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
घर पर मुमताज के न मिलने पर परिजनों को दोनों के भागने का शक हुआ। दोनों को तलाशते हुए परिजन कानपुर पहुंचे। यहां रिश्तेदारों के घर में तलाश किया। शनिवार की तड़के कानपुर से गांव लौटे थे। तभी गांव किनारे बलवंत के खेत में आम के पेड़ पर दोनों के शव लटके होने की सूचना मिली। दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस के सामने रस्सी काटकर शवों को नीचे उतारा जा सका। दोनों के हाथ दुपट्टे और रस्सी से बंधे थे। नायलॉन की एक ही रस्सी के दोनों छोर से दोनों के शव लटक रहे थे। एक चाकू पेड़ की डाल में घुसा था। लड़की के पिता नसीम व लड़के के भाई असलम ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को दोनों के मोबाइल, मुमताज की जेब से रस्सी का टुकड़ा, कुछ रुपये बरामद हुए।

घटनास्थल के पास एक बाइक खड़ी मिली। बाइक ताहिर की बताई जा रही है।  थानेदार ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। उनका निकाह हो सकता था। उधर, परिवार के सदस्यों ने प्रेम प्रसंग की जानकारी पर अनभिज्ञता जताई है। 
 

lovers Committed suicide in fatehpur district
प्रेमी युगल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या और हत्या के बीच उलझी गुत्थी को पुलिस की जांच में सुलझ गई है। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई होगी। मौत के रास्ते में एक दूजे से कहीं अलग न हो जाएं, इस गुंजाइश को खत्म करने के लिए हाथ बांधा होगा।

पुलिस ने घटनाक्रम का अंदाजा लगाया कि पहले पेड़ की डाल में रस्सी बांधी गई होगी। उसके बाद दोनों ने गले में रस्सी का फंदा कसकर एक दूसरे के हाथ दुपट्टे और रस्सी से बांधे होंगे। उनके हाथों का बंधन रस्सी काटकर शव उतारने के बाद भी नहीं टूट सका था। दोनों के शव खेत में लिटाने के बाद खोले जा सके। मुमताज अपने भाई असलम और अंसार से छोटा था। उसकी दो बहनें मोमना और शमा हैं। बहन मोमना पर एक ओर भाई और दूसरी ओर भतीजी की मौत होने का गम रहा।

 

lovers Committed suicide in fatehpur district
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुमताज के भाई अंसार ने बताया कि करीब साढ़े आठ बजे भाई के मोबाइल में फोन आया था। उस वक्त खाना खाते से उठकर चला गया था। उसके बाद दोबारा कोई बातचीत नहीं हुई। नसीम की बेटी सनवरी दो बहने अनवरी, सरवरी में  दूसरे नंबर की थी। उसकी मां अनीशा रो-रो कर बेहाल रही। भाई अनवारुल ने बताया कि अक्सर बहन पड़ोसी के घर टीवी देखने जाती थी। उन लोगों का पड़ोसी के घर चले जाना ही समझता था। काफी देर बीतने के बाद घर न आई तो खोजबीन चालू की थी। पोस्टमार्टम हाउस में दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। पक्षों का कहना रहा कि उनके बीच रिश्तेदार होने के नाते मिलना जुलना रहा है।

प्रेम प्रसंग कब हो गया यह उन्हें मालूम नहीं था। वह शादी का प्रस्ताव रखते तो परिवारों को कोई एतराज नहीं था। थानेदार एयू सिद्दकी ने बताया कि दोनों हाथ अलग-अलग बंधन से बंधे थे। ऐसा आत्महत्या के मामलों में पहले कभी नहीं देखा गया। युगल ने तड़पते वक्त रस्सी न पकड़ सकें इसलिए किया होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed