फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lover's body found near railway track, girlfriend injured, murder charge

Kanpur News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला प्रेमी का शव, प्रेमिका घायल, हत्या का आरोप

Wed, 07 Jan 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lover's body found near railway track, girlfriend injured, murder charge
कानपुर। गोविंदनगर थानाक्षेत्र में कानपुर-झांसी रेलवे लाइन पर रविवार रात ट्रेन की चपेट में आकर प्रेमी की मौत हो गई जबकि उसकी प्रेमिका घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को ट्रैक से दो मोबाइल, ईयरबड, चप्पल, मफलर आदि बरामद हुआ है। सोमवार सुबह मोबाइल से दोनों की शिनाख्त के बाद पुलिस प्रेमिका तक पहुंची। पूछताछ में युवती ने बताया कि युवक उसे कपड़ों की खरीदारी कराने ले जा रहा था। कोई देख न ले इसलिए रेलवे लाइन के किनारे से जा रहे थे। युवक के परिजनों ने युवती पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर के तंबौर थानाक्षेत्र के काशीपुर मल्लापुर निवासी सूरज पांडेय (22) दादानगर स्थित एक नमकीन फैक्टरी में काम करता था। फैक्टरी में दो माह से कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी युवती भी काम कर रही थी। युवती दबौली में किराये पर रह रही है। सूरज की मां, ममेरे भाई सत्यम, मामा संतोष ने बताया कि रविवार को फैक्टरी बंद होने के कारण सूरज काम पर नहीं गया था। सोमवार सुबह करीब 11.15 बजे तक फैक्टरी न पहुंचने पर सुपरवाइजर ने सूरज को फोन किया तो रतनलाल नगर चौकी प्रभारी मनीष सिंह ने उठाया। जानकारी पर सुपरवाइजर ने परिजन को सूचना दी तो सभी कानपुर के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक पर मिले मोबाइल की जांच शुरू की तो एक सूरज का तो दूसरा युवती का निकला। पूछताछ में युवती ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह कपड़े खरीदने के लिए गुजैनी जा रही थी। इस दौरान सूरज ने उसे 15 बार फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद सूरज दबौली अंडरपास के पास मिल गया और साथ चलने के लिए कहा। फैक्टरी का कोई व्यक्ति न देख ले इसलिए वह उसे कानपुर–झांसी रेलवे लाइन से होते हुए ले जाने लगा। इसी दौरान ट्रेन की टक्कर से सूरज और वह दूर जा गिरे। वह खंती में घिसटती चली गई। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के दोनों पैर, कंधे और सिर पर चोटें मिली हैं। परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां है सूरज दिखाओ उसको

हैलट में जब युवक के परिजन घायल युवती से मिलने पहुंचे तो उसने कहा कि कहां है सूरज। उन लोगों ने मौत होने की जानकारी दी तो वो बोली कि तुम लोग झूठ बोल रहे हो। सूरज को बुलाओ...उससे क्या छिपाया जा रहा है। इसके बाद वह फूट-फूटकर बिलखने लगी। युवती का सिर फटा था और हाथ पैर में गिट्टी और रगड़ के निशान हैं।

घटना के बाद वहां कई लोग आए थे

सूरज के परिजनों का कहना है कि सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। आरोप है कि रविवार रात घटना के बाद युवती को घर किसने पहुंचाया। उसने होश में आने के बाद पुलिस को क्यों नहीं बताया। सोमवार सुबह पुलिस को मोबाइल से उसके बारे में पता चला। युवती के अनुसार रात में वहां कई लोग आए थे लेकिन यह नहीं बताया वह कौन थे और उसे ही घर क्यों पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed