फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lover slapped girlfriend who went to meet her on promise day

Kanpur: प्रॉमिस डे पर मिलने गई प्रेमिका को प्रेमी ने जड़ा थप्पड़, लड़की ने काटी कलाई

Sun, 12 Feb 2023 01:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Feb 2023 01:02 PM IST
सार

कानपुर में प्रॉमिस डे पर मिलने पहुंची प्रेमिका को उसके प्रेमी ने थप्पड़ जड़ दिया। प्रेमी की इस हरकत से गुस्साई प्रेमिका ने हाथ की कलाई काट ली।

विज्ञापन
Lover slapped girlfriend who went to meet her on promise day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर में प्रेमिका से मिलने एक पार्क में पहुंचे प्रेमी ने उसपर शक करते हुए सार्वजनिक रूप से थप्पड़ जड़ दिए। इस पर प्रेमिका ने पास पड़ी एक ब्लेड से अपने हाथ की कलाई काट ली। यह देख लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां दोनों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। युवती गोविंदनगर में एक गिफ्ट की दुकान पर काम करती है। दोनों दबौली स्थित पार्क में प्रॉमिस डे पर मिलने गए थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed