फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lover refused to marry, the girl reached the police station with her parents, the police sent her after making

Kanpur: प्रेमी ने किया शादी से इंकार, मां-बाप के साथ थाने पहुंची युवती, पुलिस ने समझौता कराकर भेजा

Sun, 24 Mar 2024 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Mar 2024 01:46 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी के शादी से इंकार पर प्रेमिका थाने पहुंच गई। उसके साथ मां-बाप और भाई भी थे। पुलिस ने  दोनों पक्षों में समझौता कराकर साथ भेज दिया है।

विज्ञापन
Lover refused to marry, the girl reached the police station with her parents, the police sent her after making
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र प्रेमी के शादी से इंकार पर मां-बाप के साथ प्रेमिका थाने पहुंच गई। युवती ने बताया कि बम्बूरिहा गांव निवासी महेंद्र कुरील के बेटे करन (22) ने अपने रिश्तेदारी में एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था।

विज्ञापन

वहीं, जब शादी करने कि बारी आई, तो युवक अपनी जान छुड़ाकर भागने लगा। इसके चलते युवती फतेहपुर के पहुर रामपुर गांव निवासी अपने मां-बाप और भाई के साथ शनिवार शाम थाना महाराजपुर पहुंच गई। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

युवक के पिता महेंद्र कुरील युवती के साथ अपने लड़के की शादी करने को लेकर तैयार हो गए। दोनों पक्षों का महाराजपुर थाने में सुलह-समझौता करवाकर युवक के साथ युवती को भेज दिया गया है। एसआई राजकुमार ने बताया युवक और युवती दोनों के परिजनों को साथ बैठाकर समझौता करवा दिया है। दोनों बालिग हैं और युवक के साथ युवती को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed